HSSC CET 2025: आवेदन की अंतिम तिथि आज, आयोग ने किया तारीख बढ़ाने से इनकार
HR

HSSC CET 2025: आवेदन की अंतिम तिथि आज, आयोग ने किया तारीख बढ़ाने से इनकार

Jun 12, 2025


HSSC CET 2025: हरियाणा के ग्रुप-C पदों की सीईटी परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज बुधवार रात 11:59 बजे तक ही है। आयोग ने साफ किया है कि तिथि नहीं बढ़ेगी और जो भी सूचना वायरल हो रही है कि 30 जून तक आवेदन की तिथि बढ़ा दी गई है, वह फर्जी है। उन्होंने कहा कि आवेदन की प्रक्रिया पहले से तय समय सीमा के अनुसार, रात 11:59 बजे तक ही चलेगी।

आयोग की आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया हैंडल्स पर भी इस बात की जानकारी पहले ही साझा की जा चुकी है कि अंतिम तिथि 12 जून 2025 है, और इसके बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने युवाओं से अपील की है कि वे समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें और किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें।

आवेदन से जुड़ी एक राहत की बात यह है कि जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन कर दिया है, वे शनिवार शाम 6 बजे तक अपनी फीस ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। यानी कि अंतिम तिथि के बाद सिर्फ फीस भुगतान की सुविधा दी गई है, लेकिन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज रात के बाद बंद हो जाएगी।

सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अफवाह

कई वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर गलत सूचना फैलाई जा रही है कि आवेदन की तारीख बढ़ा दी गई है।
HSSC के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने बताया कि आयोग की आधिकारिक वेबसाइट या सोशल मीडिया हैंडल पर ऐसा कोई ऐलान नहीं किया गया है।

तकनीकी दिक्कतों पर विचार हुआ

कुछ उम्मीदवारों ने शिकायत की थी कि तकनीकी कारणों से वे पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं कर पा रहे हैं।
सरकार ने इस पर विचार जरूर किया, लेकिन अंत में निर्णय लिया गया कि तिथि नहीं बढ़ेगी

अंतिम समय पर आवेदन:

शनिवार शाम 6 बजे तक फीस जमा करने का मौका मिलेगा।

पोर्टल पर आज रात 12 बजे तक रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।

Newest Information: Obtain

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *