Chandigarh Police Recruitment 2025 Latest News: 400 पदों पर भर्ती जल्द
HR

Chandigarh Police Recruitment 2025 Latest News: 400 पदों पर भर्ती जल्द

May 26, 2025


Chandigarh Police Recruitment 2025 Newest Information: चंडीगढ़ में पुलिस विभाग में युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर सामने आया है। चंडीगढ़ पुलिस विभाग में कांस्टेबल से लेकर असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) तक के करीब 400 पदों पर भर्ती की तैयारी की जा रही है। यह भर्ती अगले छह महीनों में पूरी कर ली जाएगी। भर्ती प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने के लिए चंडीगढ़ प्रशासन ने पूरी योजना बना ली है। पुलिस विभाग के रिक्त पदों को जल्द से जल्द भरने के निर्देश दिए गए हैं ताकि कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सके।

चंडीगढ़ पुलिस में कांस्टेबल के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं पास रखी गई है, जबकि एएसआई पद के लिए स्नातक डिग्री आवश्यक होगी। आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थियों की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। युवाओं को सलाह दी गई है कि वे अभी से तैयारी शुरू कर दें क्योंकि परीक्षा और फिजिकल टेस्ट की प्रक्रिया जल्द शुरू हो सकती है।

रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस विभाग ने रिक्तियों की पूरी रिपोर्ट प्रशासन को सौंप दी है और लगभग 300 से अधिक पदों के लिए डिपार्टमेंट ने डीपीआर यानी डिमांड फॉर पर्सनेल रिपोर्ट भी तैयार कर दी है। इसके अलावा, 49 पदों के लिए पहले ही रिक्वायरमेंट भेजी जा चुकी है। भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और तेज़ बनाने के लिए सभी विभागों को ऑनलाइन प्रक्रिया अपनाने के निर्देश दिए गए हैं।

इस भर्ती में विशेष रूप से युवाओं को ध्यान में रखते हुए शारीरिक दक्षता और लिखित परीक्षा के आधार पर चयन किया जाएगा। परीक्षा का पैटर्न जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। चंडीगढ़ पुलिस में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए यह एक सुनहरा अवसर है। इसके तहत महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

चंडीगढ़ के प्रमुख सचिव ने बताया कि लगभग 40 और पदों के लिए भी प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है और जल्द ही पूरी भर्ती प्रक्रिया को स्टार्ट किया जाएगा। इस भर्ती के ज़रिए न सिर्फ युवाओं को रोजगार मिलेगा बल्कि पुलिस बल को भी मज़बूती मिलेगी। चंडीगढ़ पुलिस में 200 कांस्टेबल 124 कांस्टेबल वायरलेस ऑपरेटर और 50 के करीब असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के पदों पर जल्द भर्ती होने वाली है

Chandigarh Police Recruitment 2025 Latest News

Chandigarh Police Emptiness 2025: Newest Information

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *